72वीं स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 21-23 नवंबर, 2025 तक नोएडा में आयोजित की गई । नोएडा में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दिशा टेबल टेनिस एकेडमी, आगरा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई आयु वर्गों में पदक अपने नाम किए। एकेडमी के युवा खिलाड़ियों ने कौशल, फुर्ती और अनुशासन से सबको प्रभावित किया।
श्री और मौलिक – फर्स्ट रनर-अप (मेंस डबल्स)
श्री – सेकेंड रनर-अप (अंडर-19 बॉयज़)
मौलिक – सेकेंड रनर-अप (मेंस सिंगल्स)
श्री और मौलिक – फर्स्ट रनर-अप (मेंस डबल्स)
श्री के पिता आनंद शर्मा ने भाबुक शब्दों में अपने पुत्र पर गर्व करते हुए कहा की ऐसी संतान पाकर में भगवान का धन्यबाद करता हूँ
साथ ही उन्होंने कहा की ये सब मेरे पुत्र के कठिन परिश्रम का फल है।
दिव्यांश श्रीवास्तव ने पुरुष एकल और अवनी त्रिपाठी ने महिला एकल का खिताब जीता। यह आयोजन गेल द्वारा प्रायोजित और गौतमबुद्ध नगर टेबल टेनिस एसोसिएशनद्वारा आयोजित किया गया था।

एकेडमी ने इस सफलता का श्रेय अपनी समर्पित कोचिंग टीम – सुदर्शन प्रभाकर, गौरव रावत और ऋचा प्रभाकर – को दिया। प्रशिक्षकों की मेहनत और बेहतरीन मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को मजबूत प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया।
Updated Video




Subscribe to my channel






