रुनकता (लौहरी पार्टी) में पहली बार नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
रुनकता। कस्बा रुनकता की लौहरी पार्टी में सोमवार रात पहली बार नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। रात में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राहुल सिकरवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषि सिकरवार द्वितीय स्थान पर रहे। आयोजन केमेटी ने प्रथम और द्वितीय स्थान पर आए खिलाड़ियों को सम्मानित किया।रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्नू सिकरवार, राजेश सिकरवार, धीरज सिकरवार, पुनीत सिकरवार, रामराज सिकरवार, यशपाल सिकरवार (बाबा) सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंजीत सिकरवार, हेमन्त सिकरवार, कुलदीप सिकरवार, सुरजीत ठाकुर, जितेंद्र सिकरवार एवं सतेंद्र सिकरवार का विशेष योगदान रहा।
Updated Video




Subscribe to my channel







