०२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत के कठोदरा पुलिस स्टेशन के ए एस आई 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) को एक जागरूक नागरिक की शिकायत मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ोदरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन, जिला सूरत में तैनात एएसआई शीतल नटवर प्रजापति को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 जनवरी 2026 को अंत्रोली गांव के भूरी फलिया क्षेत्र के सार्वजनिक सड़क पर की हुई
जानकारी के अनुसार, शिकायत कर्ता पहले शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था, लेकिन वर्तमान में वह किसी भी प्रकार का अवैध धंधा नहीं कर रहा है। इसके बावजूद भी आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था और ₹30,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत देने से इनकार करने पर पुलिस शिकायत कर्ता को परेशान करना चालू किया जिससे तंग आकर शिकायत कर्ता ने ए.सी.बी. से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर ए.सी.बी. ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। ट्रैप के दौरान आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से उद्देश्यपूर्ण बातचीत की और ₹30,000 की रिश्वत स्वीकार की। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली गई वैसे ही ए.सी.बी. की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पूरी रिश्वत राशि ₹30,000 बरामद कर ली गई।
इस सफल ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व नवसारी ए.सी.बी. पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री बी.डी. राठवा ने ए.सी.बी. स्टाफ के साथ किया। पूरी कार्रवाई की निगरानी ए.सी.बी. सूरत इकाई के सहायक निदेशक श्री आर.आर. चौधरी द्वारा की गई, जब कि वडोदरा रेंज के उप निदेशक श्री बलदेव देसाई, आईपीएस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
ए.सी.बी. की इस कार्रवाई से ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





