०२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली पुलिस स्टेशन विस्तार के जय महादेव नगर सोसाइटी में एक उत्तर भारतीय रिक्शा चालक की बेटी का डॉक्टर बनने का सपना सपना ही रह गया लड़की ने लगाई फांसी
विद्यार्थियों की आत्महत्या रोकने के लिए सरकार के सख्त निर्देश, 100 छात्रों पर एक काउंसलर अनिवार्य फिर भी सूरत में 12 वीं की छात्रा ने की आत्महत्या*
गुजरात में स्कूल, कॉलेज और विश्व विद्यालयों में विद्यार्थियों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा सभी यूनिवर्सिटियों, कॉलेजों और निजी कोचिंग संस्थानों में व्यापक गाइडलाइन लागू की गई है। इसके तहत हर 100 विद्यार्थियों पर एक काउंसलर नियुक्त करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही प्रत्येक शैक्षणिक संस्था में मेंटल हेल्थ पॉलिसी लागू करने और विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं इसी बीच सूरत शहर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सूरत के डिंडोली क्षेत्र में कक्षा 12 वीं साइंस में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, तभी छात्रा ने यह कदम उठाया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर फैल गई है।
आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है, जिससे कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही डिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम (P M) के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है कि आखिर छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया हैं
एक ओर जहां सरकार विद्यार्थियों की मानसिक सेहत को लेकर सख्त कदम उठा रही है, वहीं सूरत की यह घटना बताती है कि इन निर्देशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना बेहद जरूरी हो गया है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





