गुजरात प्रदेश के सुरत शहर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीने की शुरुआती सप्ताह में वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर शहर में कई स्थानो पर सूरत डिस्टिक ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अनेको कार्यक्रम का आयोजन

7/01/2026 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत तथा सुरक्षित उत्तरायण के संदेश के साथ, डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, सूरत द्वारा आयोजित “निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट (नेक प्रोटेक्टर) वितरण कार्यक्रम” का आज चोपाटी ट्रैफिक सर्कल पर शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसीपी श्री एम. एस. शेख साहब के करकमलों द्वारा किया गया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 6 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक उत्तरायण पर्व के दौरान पतंग की डोर से वाहन चालकों को होने वाली चोटों और दुर्घटनाओं को रोकने तथा अमूल्य मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ब्रिजेश वर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सूरत शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे अठवां लाइंस, वी.आर. मॉल, वाय जंक्शन, पर्वत पाटिया, डिंडोली, उधना, सचिन, भेस्तान, पांडेसरा, लिम्बायत, अडाजन, कतारगाम, वराछा, अमरोली, तथा सूरत शहर के सभी फ्लाईओवर ब्रिजों के चढ़ाव- उतराव वाले मुख्य ट्रैफिक जंक्शनों पर 1,00,000 से अधिक निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट वितरित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के पुलिस इंस्पेक्टर श्री गोस्वामी साहब जी भी उपस्थित रहे।

आज के इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के

डॉ. आर्यन कुमार वर्मा, श्री कुणाल राज गोर, श्री अर्पित भंडारी, श्री अक्षय वाला एवं श्री हरीश पाठक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही वनिता विश्राम वुमेन्स यूनिवर्सिटी की N S S एवं N C C की छात्राएं तथा विश्वविद्यालय के अध्यापकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष मजबूती प्रदान की।

डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि उत्तरायण के दौरान सुरक्षित डोर का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर मानव जीवन की सुरक्षा में सहयोग दें।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply