गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार में एक गौ शाला ऐसी है जहां पर पशुओं के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है जानिए कौन है इस एंबुलेंस के कर्ता धरता

२०/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर उधना विस्तार के गौ सेवा के क्षेत्र में बना अग्रणी

श्री माधव गौशाला द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के बचाव हेतु एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत*

सूरत शहर के उधना क्षेत्र में स्थित श्री माधव गौशाला में निराश्रित, दिव्यांग, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा की जाती है।

सूरत शहर में दिन-प्रति-दिन बढ़ रही गौवंश एवं अन्य पशुओं की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री माधव गौशाला द्वारा बचाव एवं चिकित्सा हेतु विशेष एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है।

श्री माधव गौशाला के अध्यक्ष श्री आशीष सूर्यवंशी जी ने विशेष चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सूरत शहर में दुर्घटना से पीड़ित गौवंश एवं अन्य पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से यह एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। मृत्यु की ओर बढ़ रहे गौवंश के लिए यह उपचार एम्बुलेंस संजीवनी के समान सिद्ध होगी, इसी कारण इसका नाम गौ संजीवनी रथ रखा गया है।

सूर्यवंशी जी ने आगे बताया कि गौमाता के आशीर्वाद एवं दान दाताओं के सहयोग से यह *गौ संजीवनी रथ एम्बुलेंस* दिनांक *18 जनवरी 2026* से सेवा में प्रारंभ कर दी गई है, जो *24 घंटे, 365 दिन* सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

इस एम्बुलेंस का उद्घाटन स्वयं *सुवर्ण कपिला गौमाता* द्वारा रिबन खींचकर किया गया। यह सूरत शहर को प्राप्त एक अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक भेंट है, जिस पर समस्त सूरतवासी को गर्व की अनुभूति होगी जिन लोगों को गाय माता कि सेवा के लिए दान पुण्य करना हो तो सम्पर्क करें

अध्यक्ष श्री आशीष सूर्यवंशी

संपर्क: 80007 34343

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फैकल्टी ऑफ आगरा के विद्यार्थियों का एडीआरडीई में शैक्षणिक भ्रमण

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आगरा कॉलेज, आगरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) में एक दिवसीय…

    लायन श्री मनोज अग्रवाल का आकस्मिक निधन, लायंस क्लब आगरा विशाल में शोक की लहर

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के वर्तमान द्वितीय उपाध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल का दिनांक 16 फरवरी 2026 की प्रातः अचानक हृदयाघात (सडन कार्डिएक अरेस्ट) के कारण…

    Leave a Reply