२०/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भाजपा शासित सूरत महानगरपालिका पर जनता के साथ अन्याय का आरोप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा
सूरत। आज, 19 जनवरी 2026 को सूरत शहर कांग्रेस द्वारा शहर में जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के महासचिव एवं गुजरात कांग्रेस के प्रभारी श्री मुकुल वासनिक, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमित चावड़ा, विधानसभा में कांग्रेस पक्ष के नेता डॉ. तुषार चौधरी, दक्षिण जोन के प्रभारी श्री श्रीनिवासन तथा भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री भरतसिंह सोलंकी इस यात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए।
जन आक्रोश यात्रा का मुख्य उद्देश्य सूरत महानगरपालिका में भाजपा शासकों द्वारा शहरवासियों के साथ किए जा रहे कथित अन्याय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उजागर करना था। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सूरत महानगरपालिका आयुक्त को एक विस्तृत आवेदन (मेमोरेंडम) सौंपने का निर्णय लिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम का प्रशासन और भाजपा सरकार जनसमस्याओं की अनदेखी कर रही है, जिसके कारण आम नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए इस जन आक्रोश मार्च का आयोजन किया।
इस मार्च में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपुल उधना वाला, श्री धनसुख भाई राजपूत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिश भाई सूर्यवंशी, काशिफ रिजवान उस्मानी इकबाल फराम मनोज कनौजिया आधार पाटील सूरत शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता बेन सवानी, पूर्व प्रदेश मंत्री रोशन मिश्रा, शैलेश राजपूत, जयेश महाराज और शशि दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जनसमस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिश भाई सूर्यवंशी के अनुसार, आज की जन आक्रोश यात्रा में 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इसे सफल बनाया।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





