गुजरात प्रदेश सुरत शहर जिला कलेक्टर के द्वारा सुरत जिले के मजूरा /चौरासी तहसील के कड़िया बेट पर गैर कायदे सर चल रहे झिंगा तलाबो पर कार्यवाही करने का दिया आदेश

०७/०२/२०२६   गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत जिले के माजुरा–चोर्यासी तहसील के कडिया बेट पर अवैध रूप से संचालित झींगा तालाबों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशों का पालन करवाने हेतु सूरत जिला कलेक्टर महोदय द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में।

सूरत शहर के माजुरा तहसील के कडिया बेट क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध झींगा तालाबों के निर्माण एवं उन्हें हटाने संबंधी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशों के पालन में विफलता तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के विषय में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री श्री दर्शनभाई नायक द्वारा दिनांक 22/01/2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय सूरत जिला कलेक्टर महोदय को लिखित प्रस्तुतिकरण दिया गया था।

सूरत जिले के चोर्यासी तहसील के माजुरा–चोर्यासी क्षेत्र में स्थित कडिया बेट पर पिछले कई वर्षों से बिना किसी वैधानिक अनुमति के राजनीतिक सांठ-गांठ के तहत झींगा तालाब अवैध रूप से संचालित किए जा रहा था कडिया बेट, सी.आर.ज़ेड. नोटिफिकेशन 2011–19 के अनुसार सी.आर.ज़ेड.–1A क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित है। सी.आर.ज़ेड.–1A क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बावजूद, बिना किसी वैधानिक अनुमति के तथा पर्यावरणीय कानूनों का पूर्ण रूप से उल्लंघन करते हुए ये अवैध झींगा तालाब पूरे कडिया बेट क्षेत्र में फैल चुके हैं थे जिसके कारण कडिया बेट के जैविक पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँची है।

इन अवैध झींगा तालाबों को हटाने तथा कडिया बेट को उसकी मूल स्थिति में पुनः स्थापित करने के संबंध में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री श्री दर्शनभाई ए. नायक द्वारा दिनांक 22/01/2026 को माननीय मुख्यमंत्री गुजरात एवं सूरत जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। इसके अनुसरण में सूरत जिला कलेक्टर महोदय द्वारा दिनांक 30/01/2026 के पत्र के माध्यम से माजुरा, चोर्यासी, उधना एवं ओलपाड के मामलतदारों को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई करने तथा माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समय-समय पर जारी आदेशों का पालन करने एवं करवाने के निर्देश दिए गए हैं टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत महानगर पालिका का २०२६/२७ का विकाश सिल बजट

    ०८/०२/२०२६  टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका बजट 2026–27 : कर-मुक्त राहत, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण पर विशेष जोर दक्षिण गुजरात की आर्थिक…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिला के ओलपाड तहसील के सायड गांव के निवासियों को मताधिकार से वंचित करने का चल रहा खेल ( श्री दर्शन कुमार ए नायक गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री)

    ०८/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के सायण गांव के निवासी, जो लंबे समय से सायण क्षेत्र के मतदाता हैं, उनके…

    Leave a Reply