०८/०२/२०२६ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत महानगरपालिका बजट 2026–27 : कर-मुक्त राहत, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण पर विशेष जोर
दक्षिण गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत शहर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सूरत महानगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अब तक का ऐतिहासिक बजट पारित किया गया है। म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा प्रस्तुत 10,593 करोड़ रुपये के ड्राफ्ट बजट में स्थायी समिति (शासक पक्ष) द्वारा 708 करोड़ रुपये की वृद्धि करते हुए कुल बजट को 11,301 करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लगातार तीसरे वर्ष भी सूरत वासियों पर किसी प्रकार का नया कर या दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। महंगाई के इस दौर में नगर वासियों को आर्थिक बोझ से राहत देने के लिए शासक पक्ष ने स्पष्ट किया है कि म्युनिसिपल टैक्स में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं होगा। सूरत के इतिहास का यह सबसे बड़ा बजट होने के बावजूद कर न बढ़ाना शासक पक्ष की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जन हितैषी सोच को दर्शाता है।
इस बजट में विधवा महिलाओं को मिल्कियत (संपत्ति) कर से पूर्ण छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिन संपत्तियों के नाम पर विधवा महिलाएं दर्ज हैं, उन्हें सामान्य कर से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त करने वाली विधवा महिलाओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा। अब लाभार्थी कार्ड के आधार पर वे मिल्कियत कर में छूट प्राप्त कर सकेंगी, जिससे शहर की हजारों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ होगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बजट में बड़ी राहत दी गई है। अब सूरत के सीनियर सिटीजन BRTS बसों में पूरी तरह निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय सिविक सेंटर से पास बनवाना होगा। इससे सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में वृद्धि होगी और बुजुर्गों की दैनिक आवा जाही आसान बनेगी।
महिलाओं और स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में “सुरती हाट बाजार” की स्थापना की घोषणा की गई है। इस बाजार के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों के विक्रय के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही माताओं और बहनों की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए किफायती स्वच्छता सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जो सामान्य परिवारों के लिए एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण राहत साबित होंगी।
कुल मिलाकर, सूरत महानगरपालिका का बजट 2026–27 मध्यम वर्ग, महिलाओं, विधवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो शहर के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देगा
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




