फतेहपुर सीकरी में पार्किंग स्थल पर छुट्टा गोवंश का आतंक, पर्यटक दहशत में

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

 

फतेहपुर सीकरी। शुक्रवार को पर्यटकों के लिए निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में दो छुट्टा सांड़ों के आपस में भिड़ जाने से हड़कंप मच गया। अचानक शुरू हुई इस लड़ाई के कारण वहां मौजूद पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

लड़ते हुए दोनों सांड़ पार्किंग परिसर में गिरते-पड़ते रहे, जिससे गोल्फ कार्ट के पास लगी बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई। पास की कैंटीन में रखी कुर्सियां भी उछलकर बिखर गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर इनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रात-रात भर पहरा देना पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय…

    दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन-4 में चमके आगरा के दो रचनाकार

    अर्जुन रौतेला आगरा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन- 4 कवि सम्मेलन में लखनऊ, मेरठ और शाहजहाँपुर के साथ आगरा भी चमका। आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती…

    Leave a Reply