गुजरात प्रदेश सूरत शहर के प्रसिद्ध बिल्डर तुषार घेलाणी आत्महत्या मामले में उमरा पुलिस ने उनकी महिला मित्र पूनम भादोरिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किया गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के प्रसिद्ध बिल्डर तुषार घेलाणी आत्महत्या मामले की कार्यवाही आगे उमरा पुलिस ने उनकी महिला मित्र पूनम भदोरिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

तुषार घेलाणी के परिवार ने पूनम भदोरिया के विरुद्ध आवेदन देकर आरोप लगाया था कि वह तुषार घेलाणी को ब्लैकमेल कर रही थी।

आरोप है कि पूनम भदोरिया ने बिल्डर से दुकान सहित कुछ संपत्तियाँ भी हड़प ली हैं

तुषार घेलाणी पूनम भदोरिया से पीछा छुड़ाना चाहते थे, लेकिन वह उनका पीछा नहीं छोड़ रही थी।

इसके अलावा, बेटी की शादी के दौरान हंगामा करने की धमकी भी पूनम भदोरिया ने दी थी। बदनामी के डर से तुषार घेलाणी ने आत्महत्या कर ली—ऐसा उनके परिवार ने बताया जिसकी पुलिस जांच कर रही थी इसी बिच दूसरी ओर पूनम भदोरिया ने भी पुलिस में आवेदन देकर बिल्डर के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन पूरे मामले की गहन जांच के बाद पुलिस को पूनम भदोरिया की संलिप्तता पाए जाने पर अंततः उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश साबरकांठा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से गाजे की खेती कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश हिम्मतनगर ड्रोन कैमरे की मदद से गांजे की खेती पकड़ने में साबरकांठा जिले की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम को बड़ी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में मोटा वराछा विस्तार से गंभीर मामला सामने आया है जिसमें फिल्म इंड्रस्टी से जुड़े युवक ने १३ साल तक मॉडल का शोषण किया पूरे परिवार पर फरियाद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा मॉडल युवती का 13…

    Leave a Reply