उर्स की फिज़ाओं में गूंजा ‘रंग-ए-सूफियाना’, ‘इश्क-ए-हकीकी का पैग़ाम’

फतेहपुर सीकरी में सूफियाना सरूर: उर्स की फिज़ाओं में गूंजा ‘रंग-ए-सूफियाना’, ‘इश्क-ए-हकीकी का पैग़ाम’ और ‘डिवाइन लव’ का विमोचन

फतेहपुर सीकरी। सूफी परंपरा, आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती के 456वें उर्स के अवसर पर पहली बार ‘रंग-ए-सूफियाना’ कार्यक्रम के जरिए फतेहपुर सीकरी महोत्सव का भव्य और सूफियाना अंदाज में आगाज किया गया। दरगाह के सज्जाद नसीम अरशद फरीदी के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई, बल्कि प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का मजबूत संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूफी संगीत की मधुर सरगमों के साथ हुई, जिसमें राष्ट्रीय चैनलों की प्रसिद्ध सूफी गायिका नीता पांडे ने अपनी दिलकश आवाज़ में सूफियाना नज़्में पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ सैयद साहिल आगा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।साजन हम तुम एक हैं…जैसी गूंजती नज़्मों ने श्रोताओं को आत्मा और परमात्मा के मिलन का अहसास कराया।

इस खास मौके पर इंग्लैंड से आए भारतीय लेखक और दार्शनिक शाज खान की बहुचर्चित पुस्तक ‘डिवाइन लव’ का भव्य विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक सूफी संतों की शिक्षाओं, प्रेम और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करती है, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

चिश्ती फाउंडेशन के संरक्षक और सज्जाद नसीम अरशद फरीदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती सदियों से सूफी संतों की तपोभूमि रही है। अक्का महादेवी, बाबा फरीद, अमीर खुसरो, गुरु नानक देव, कबीर, सूरदास, मीराबाई, तुलसीदास, रहीम, बुल्ले शाह और अब्दुल लतीफ जैसे महान संतों ने मानवता, प्रेम और ईश्वर की एकता का संदेश दिया, जिसे आज के दौर में और अधिक मजबूती से फैलाने की जरूरत है।

कार्यक्रम की संचालिका सदीह अलीम ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। सूफी संतों की वाणी और संगीत के माध्यम से ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सरल और सजीव बनता है।
इस आयोजन में ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर, सांसद राजकुमार चाहर के पुत्र परमवीर चाहर, बंटी सिसौदिया, संजय गोयल,  सउद ज़मा खान, जज़ेब ज़मा खान, एहसान साबरी, अब्दुल कदीर, चाँद कुरैशी, फईम सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन।

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन। कोसीकलां। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय दिवस को मां चंद्रघंटा की भव्य…

    23 को रवाना होगी कुलदेवी मां कामांख्या दर्शनार्थ पदयात्रा

    खंदौली – ग्राम सेमरा से 23 मार्च को सुबह 5 बजे फतेहपुर सीकरी (सॉथा) स्थित सिकरवार वंश की कुलदेवी मंदिर के लिए पदयात्रा रवाना होगी यह पदयात्रा सेमरा से खंदौली…

    Leave a Reply