खंदौली – ग्राम सेमरा से 23 मार्च को सुबह 5 बजे फतेहपुर सीकरी (सॉथा) स्थित सिकरवार वंश की कुलदेवी मंदिर के लिए पदयात्रा रवाना होगी
यह पदयात्रा सेमरा से खंदौली के रास्ते हसनपुर, बहरामपुर, नयावास,बिहारीपुर चौगान गढ़ी रामी , भागूपुर, कुबेरपुर, बंगारा,छलेसर पहुंचेगी एवं 24 मार्च को छलेसर से रामबाग होते हुए खंदारी,अकबरा, रुनकता,के रास्ते कुकथला,नगला लालदास, रायभा से सॉथा कुलदेवी मां कामांख्या मंदिर पहुंचेगी
इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए पदयात्रा मार्ग पर होर्डिंग लगाए गए हैं एवं पदयात्रा का भव्य स्वागत के साथ-साथ भंडारों का भी आयोजन भी किया जाएगा
डॉक्टर गंभीर सिंह सिकरवार निवासी सेमरा ने बताया कि सॉथा फतेहपुर सीकरी मै सिकरवार वंश की कुलदेवी है
कुलदेवी मंदिर पर हर वर्ष छठ के दिन एक भव्य मेंले का
आयोजन किया जाता हैं इसी उपलक्ष्य में पहली बार इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस पदयात्रा मैं सैकड़ो भक्त शामिल हो रहे हैं हर वर्ष इस पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा इस पदयात्रा में शामिल होने लिए सभी को आमंत्रित किया गया है
Updated Video





Subscribe to my channel




