गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गुजरात पुलिस आवास निगम द्वारा बनाए गए भवनों का लोकार्पण करने हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सीआर पाटिल जी के कहा कि पुलिस की ड्यूटी आठ घंटे होनी चाहिए जिससे तनाव मुक्त नोकरी कर सके

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ₹116 करोड़ के पुलिस आवास परियोजनाओं का लोकार्पण, अनुशासन और सेवा पर विशेष जोर

गुजरात प्रदेश सूरत, सूरत में गुजरात पुलिस आवास निगम द्वारा निर्मित ₹116 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल एवं गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष सांघवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष सांघवी ने पुलिस जवानों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाने तथा जनता के साथ व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार पुलिस के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके साथ पुलिस दल से अनुशासन और प्रमाणिकता की अपेक्षा भी रखी जाती है। कार्यक्रम में पुलिस के उच्च अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस परिवार उपस्थित रहे।

₹116 करोड़ के आवासों का लोकार्पण हुआ

इस अवसर पर सूरत के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के लिए तैयार आधुनिक आवासों का लोकार्पण किया गया। पीपलोद पुलिस लाइन में 192 क्वार्टर, हॉर्स राइडिंग स्कूल और लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। इसके अलावा रांदेर पुलिस लाइन, भेस्तान पुलिस स्टेशन, ACP ‘J’ डिवीजन कार्यालय तथा लाजपोर जेल परिसर में बने विभिन्न भवनों सहित कुल ₹116 करोड़ की परियोजनाएं पुलिस विभाग को समर्पित की गईं।

मरीन टास्क फोर्स के लिए आधुनिक सुविधाएं

सूरत जिला मरीन टास्क फोर्स के लिए भी खास सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें टाइप-बी, सी और डी के कुल 64 आवास, एडमिन ब्लॉक, क्लब हाउस और बैरक शामिल हैं। इन परियोजनाओं से पुलिस जवानों को बेहतर आवास सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

पुलिस परिवारों के कल्याण पर जोर देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पुलिस जवानों के परिवारों के कल्याण पर विशेष बल दिया। कहा गया कि जब पुलिसकर्मी मानसिक रूप से संतुलित और शांत रहेगा, तभी वह समाज की बेहतर सेवा कर सकेगा। गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण से पुलिस कर्मियों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद जताई गई।

अनुशासन घर तक न लाने की सलाह हर्ष सांघवी ने पुलिस परिवारों को संबोधित करते हुए दिया कहा कि पुलिस की सख्ती केवल ड्यूटी तक सीमित रहनी चाहिए, घर में नहीं। यदि कोई पुलिसकर्मी समाज में गलत व्यवहार करता है, तो उसे सुधारने की जिम्मेदारी उसके परिवार की भी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराया जाए, समाधान किया जाएगा।

May I Help You’ संस्कृति पर जोर

सी.आर. पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले पुलिस स्टेशनों में ‘May I Help You’ केवल बोर्ड तक सीमित था, लेकिन अब पुलिस कर्मियों की सोच में बदलाव आया है और वे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सजग हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज की अपेक्षा है कि पुलिस का व्यवहार सभ्य और संवेदनशील हो।

70–80% कर्मचारियों को 8 घंटे की ड्यूटी का सुझावकेंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि वर्तमान में पुलिसकर्मी 8 घंटे से अधिक ड्यूटी करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर असर पड़ता है। यदि उचित योजना बनाई जाए तो 70–80% कर्मचारियों को 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी दी जा सकती है, जिससे मानसिक तनाव भी कम होगा।

यह पूरा कार्यक्रम पुलिस बल के कल्याण, आवास सुविधा और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रज्वलन 2026’ का भव्य शुभारंभ; तकनीक के महाकुंभ में उमड़ा अभूतपूर्व उत्साह

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय (FET) में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकीमहोत्सव ‘प्रज्वलन 2026’ का आज अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य…

    युद्ध के बीच आई टेक्सटाइल से जुड़ी भयंकर खबर जानिये क्या है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट युद्ध के कारण टेक्सटाइल की निकासी ठप, सूरत की मार्केट में कपड़ों का जमाव सूरत टेक्सटाइल उद्योग पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का गंभीर प्रभाव…

    Leave a Reply