गुजरात प्रदेश अमरेली स्पेशल पॉस्को कोर्ट का सराहनीय फैसला तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अमरेली स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का सख्त और सराहनीय फैसला – तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई

अमरेली, दिनांक 06-04-2026

अमरेली की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने महिला एवं बाल अत्याचार के गंभीर मामलों में ऐतिहासिक और सख्त निर्णय सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन कारावास तथा कठोर सजा सुनाई है। इस फैसले से समाज में एक मजबूत संदेश गया है कि ऐसे जघन्य अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन मामलों में सरकारी वकील एडवोकेट ममता बेन त्रिवेदी ने प्रभावी ढंग से पैरवी करते हुए आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पहले मामले में, अमरेली तालुका के वसत्सा गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। आरोपी नितिन कालूभाई वाघेला और उसके साथी मनोज जीवा भाई परमार ने मिलकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया था। पुलिस इंस्पेक्टर के.बी. जाडेजा द्वारा गहन जांच कर मजबूत सबूत जुटाए गए। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा आर्थिक दंड की सजा सुनाई।

दूसरे मामले में, अमरेली तालुका के जालिया गांव की एक सगीरा को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपी विपुल उर्फ मंगो जगदीश भाई सांगानी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच एल सी बी/एसओ जी द्वारा की गई थी। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

अमरेली कोर्ट के इन फैसलों से अपराधियों में डर का माहौल पैदा हुआ है और पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है। यह निर्णय समाज में कानून के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर की पीपल्स को – ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में रुपया १५’६६ करोड़ के कथित लोन घोटाले की निष्पक्ष जांच करने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने जिला रजिस्ट्रार को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर की पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में ₹15.65 करोड़ के कथित लोन घोटाले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ…

    सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होगा भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी ट्रेड एक्सपो टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा सबसे बड़ा बिजनेस पावर हाउस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होगा भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी…

    Leave a Reply