बाल तस्करी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए निर्देश// राज्य सरकारे निर्देशो का पालन करें वरना नियंत्रण पाना और कठीन हो जाएगा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

देश में बढ़ रही बाल तस्करी के गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि राज्य सरकारें इस दिशा में तुरंत और प्रभावी कदम नहीं उठाती हैं, तो स्थिति बेकाबू हो सकती है।

अदालत ने राज्यों के ढीले रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई राज्यों द्वारा अब तक पर्याप्त अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा सहित अन्य राज्यों ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि बाल तस्करी के मामलों में केवल जांच पूरी करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानव तस्करी के नेटवर्क को समाप्त करने और जांच प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि राज्यों को बाल तस्करी के संभावित हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां निगरानी बढ़ानी चाहिए और हर मामले में त्वरित जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, बाल संरक्षण से जुड़े तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

कोर्ट ने यह भी कहा कि कई राज्यों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जो चिंताजनक है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो बाल तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर नियंत्रण पाना और कठिन हो जाएगा

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं…

    रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित…

    Leave a Reply