गुजरात प्रदेश राजकोट शहर में भारतीय जनता पार्टी एवम् कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए आमने सामने पुलिस प्रशासन ने किया बीच बचाव

गुजरात प्रदेश राजकोट शहर में चुनावी माहौल गरमा रहा है। वार्ड नंबर 11 से भाजपा उम्मीदवार रक्षित कलोला के नामांकन पत्र को लेकर आज ज़बरदस्त हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस की आपत्तियों के बावजूद, चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र स्वीकार किए जाने से राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। कांग्रेस ने सरकारी वकील के पद से रक्षित कलोला के इस्तीफे को लेकर तकनीकी आपत्ति जताई थी। सभी पहलुओं की जांच के बाद, चुनाव अधिकारी ने रक्षित कलोला के नामांकन पत्र को वैध घोषित कर दिया। नामांकन पत्र स्वीकार होते ही भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के बीच तीखी बहस और हाथापाई के कारण कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया जिसमें पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुरुपूर्णिमा उत्सव में कला, साहित्य, संगीत और पत्रकारिता के पुरोधाओं का सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कला, साहित्य, संगीत,…

    केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, दिग्विजय सिंह बने अध्यक्ष

    अर्जुन रौतेला आगरा। केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष, महासचिव, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष पदों के चुनाव रविवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में सफलतापूर्वक…

    Leave a Reply