गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन पुलिस स्टेशन में चोरी के कुख्यात अपराधी कि मौत से पुलिस प्रशासन की उड़ी निंद

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

सचिन पुलिस स्टेशन में वाहन चोरी के आरोपी की संदिग्ध मौत

सूरत के सचिन पुलिस स्टेशन में वाहन चोरी के एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन चोरी के एक मामले में पुलिस द्वारा गोधरा से एक आरोपी को सूरत लाया गया था। आरोपी को पूछताछ के लिए सचिन पुलिस स्टेशन में रखा गया था। इसी दौरान उसकी अचानक मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक चोरी के कई गंभीर मामले शामिल था । हालांकि उसकी मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की हो, लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा फॉरेंसिक जांच (FSL) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

घटना के बाद पुलिस स्टेशन के अंदर ही आरोपी की मौत होने से कई तरह की चर्चाएं और विवाद सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं…

    रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित…

    Leave a Reply