सी ए आई टी के चुनाव में गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री चम्पा लाल बोधरा जी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचि

नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की एक महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आज दिल्ली के रंगपुरी स्थित होटल बेला मोन्डी में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया, राष्ट्रीय महासचिव सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी चेयरमैन श्री ब्रिजमोहन जी अग्रवाल श्री सत्यनारायण जी भूषण सुभाष जी अग्रवाल घनश्यामदास जी गर्ग और वरिष्ठ व्यापारी नेता चम्पालाल बोथरा सूरत को वर्ष 2026-28 के लिए आगामी दो वर्षों हेतु राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। उनका यह चयन न केवल उनके प्रभावशाली नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर व्यापारियों के हितों को नई दिशा देगा।

गौरतलब है कि चम्पालाल बोथरा वर्तमान में CAIT की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में टेक्सटाइल सेक्टर के व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कई प्रभावी पहल की गई हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बोथरा के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सुरत शहर कांग्रेस कमेटी ने सुरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( s o g ) पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए गंभीर आरोप चुनाव आयोग को दिया गया आवेदन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच सूरत शहर कांग्रेस द्वारा पुलिस की एसओजी (स्पेशल…

    गुजरात प्रदेश वडोदरा महा नगर पालिका चुनाव के वक्त काम नहीं तो वोट नहीं के लेगे बैनर

    गुजरात प्रदेश वडोदरा महा नगर पालिका के वार्ड-6 में सुविधाएं नहीं, तो वोट नहीं के बैनर लगे गुजरात प्रदेश वडोदरा: वडोदरा महानगरपालिका की ओर से आगामी 28 फरवरी को स्थानीय…

    Leave a Reply