गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका चुनाव के दिन लू ओर भयंकर गर्मी को लेकर मतदाताओं को असुविधा न हो किए इंतजाम

  1. गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका चुनाव तैयारी जुटा चुनाव आयोग वही लू ओर गर्मी के चेतावनी के बीच मतदान केंद्रों पर पानी, छांव और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित किया

सूरत: आगामी 24 और 25 अप्रैल को लू (हीटवेव) की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण तैयारियां की गई हैं। स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के मतदान दिवस पर मतदाताओं और मतदान कर्मियों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही केंद्रों के आसपास टेंट, मंडप या अन्य साधनों के माध्यम से छांव की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि मतदाताओं को धूप में खड़ा न रहना पड़े।

गर्मी के कारण उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकता पड़ने पर एक मोबाइल मेडिकल टीम भी स्टैंड बाय पर रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार प्रदान किया जा सके।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी मतदाता बिना किसी असुविधा और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

जिला चुनाव प्रशासन, सूरत

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply