गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी के जनसभा की सफलता से घबड़ाई भारतीय जनता पार्टी ने उसी विस्तार में आयोजित किया मुख्यमंत्री का रोड शो

  1. गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

कतारगाम विस्तार में गोपाल इटालिया की प्रभाव शाली सभा के बाद मुख्यमंत्री का रोड शो और सभा आयोजित

सूरत, 23 अप्रैल: सूरत शहर के कतारगाम क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (‘आप’) द्वारा आयोजित सभा में विधायक गोपाल इटालिया की प्रभाव शाली सभा में उपस्थिति के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का रोड शो पहले केवल वराछा क्षेत्र में निर्धारित था, लेकिन गोपाल इटालिया की सभा में उमड़ी भीड़ के चलते अब कतारगाम में भी मुख्यमंत्री का रोड शो और सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बुधवार रात सिंगण पोर चार रास्ता पर ‘आप’ की सभा में बड़ी संख्या में जनसमर्थन देखने को मिला। इस सभा में गोपाल इटालिया की उपस्थिति के कारण भाजपा ने रणनीति में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विस्तारित किया।

गौरतलब है कि सूरत महानगरपालिका की राजनीति में ‘आप’ ने हाल ही में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। पहले जहां ‘आप’ के 27 पार्षद थे, वहीं बाद में 14 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद, पार्टी लगातार जनसंपर्क और सभाओं के माध्यम से अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, गोपाल इटालिया को अब सौराष्ट्र क्षेत्र के साथ-साथ सूरत शहर में भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सभाओं में मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि गोपाल इटालिया की सभा के बाद देर रात कतारगाम में मुख्यमंत्री का रोड शो और सिंगण पोर में सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका चुनाव के दिन लू ओर भयंकर गर्मी को लेकर मतदाताओं को असुविधा न हो किए इंतजाम

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका चुनाव तैयारी जुटा चुनाव आयोग वही लू ओर गर्मी के चेतावनी के बीच मतदान केंद्रों…

    सूरत शहर में 40 साल से समाज सेवा करती संस्था अकस्मात निवारण केंद्र के प्रमुख श्री राजू भाई सी टक्कर ने जारी किया हेल्पलाइन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर में 40 साल से समाज सेवा कर रहे अकस्मात निवारण केंद्र के प्रमुख श्री राजू भाई सी ठक्कर ने…

    Leave a Reply