बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास

अर्जुन रौतेला आगरा। भारत विकास परिषद ‘सुरभि’ द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मेहंदी एवं महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में परिणय सूत्र में बँधने जा रहीं छह निर्धन बेटियों के हाथों पर बड़े ही स्नेह और उल्लास के साथ मेहंदी रचाई गई। ‘सुरभि’ की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बरनी के हाथों में मेहंदी लगी है, फोन उठाने के काबिल नहीं है.. जिंदगी एक सफर है सुहाना, आया सास बहू का जमाना.. जैसे गीतों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए।

इस दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपहारों का संग्रह भी किया।

अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में 4 मई, सोमवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:00 जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस से वरयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:00 बजे महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में वरमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। दोपहर 1:30 बजे सात फेरे लिए जाएंगे। शाम 4:00 बजे नम आंखों से बेटियों को विदा करते हुए उनको घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रेरणा स्रोत प्रीति उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, वंदना अग्रवाल, निधि बंसल, सचिव अंजलि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता जैन, संयोजक निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, अंजना शिवहरे, डॉ. रचना शर्मा, मीना अग्रवाल, मार्गदर्शक बबिता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य एड. अनुपम बंसल, रूपाली अग्रवाल, प्रवीना शर्मा, सीमा अग्रवाल, ममता गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, बबिता पाठक, रंजना ठाकुर, कुसुम गर्ग, निधि अंकुर अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, डॉ. हर्षा माहेश्वरी, कल्पना शर्मा, संगीता मित्तल और समस्त सुरभि सदस्याएँ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply