बंगाल में भगवा क्रांति! दक्षिण बंगाल के गढ़ में सेंधमारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय शंखनाद, रसगुल्लों से बढ़ी जीत की मिठास।

एत्मादपुर (आगरा): भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों में प्रचंड जीत और भारी बहुमत से सरकार बनाने की खुशी में विधानसभा एत्मादपुर क्षेत्र के मुढी चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख खंदौली एवं भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री श्री जगबीर सिंह तोमर के नेतृत्व में 151 किलो मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जीत की खुशी मनाई।

इस दौरान श्री रामकृष्ण, मुकेश चौहान, राजेश बघेल, रिंकू शर्मा, जयवीर सिंह चौहान, रिंकू पंडित, डॉ. संदीप सिंह तोमर, रामसेवक सविता सहित कई गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जश्न से भरा रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
🖊️ TN NEWS 24 DESK:– प्रेम चौहान
Updated Video





Subscribe to my channel





