गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर में नकली नोटो के कारोबार का भंडाफोड़ पांच विद्यार्थियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार राजस्थान से लाए गए थे नकली नोट

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर में नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, 11.88 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद

खानगी यूनिवर्सिटी के 5 विद्यार्थियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से लाए गए थे नकली नोट

गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर में नकली नोटों के कारोबार का एसओजी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक निजी यूनिवर्सिटी के 5 विद्यार्थियों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये की 25 नकली नोटें, कुल 2.27 लाख रुपये नकद, एक कार तथा 5 मोबाइल फोन सहित कुल 11.88 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

गत 28 अप्रैल को वाघोडिया रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन में 500 रुपये की 20 नकली नोटें जमा होने पर मामला सामने आया था। इसके बाद 30 अप्रैल को साइबर क्राइम ब्रांच में अपराध दर्ज किया गया था।

तकनीकी एवं ह्यूमन सोर्स की मदद से एसओजी पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और सबसे पहले सागर मारू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान निशर्ग पटेल का नाम सामने आया, जिसने फर्जी 35 नोटें उपलब्ध कराई थीं। इसके बाद धनुष हल्लूरी से 50 नकली नोटें बरामद की गईं। मामले में भावेश शर्मा और तीर्थ लिंपियानी की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नकली नोटें राजस्थान के अक्षय गोयल और मनोज उर्फ मुन्ना गुर्जर से प्राप्त की गई थीं। एसओजी टीम राजस्थान पहुंची और अक्षय गोयल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मनोज गुर्जर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक विद्यार्थी ने सोशल मीडिया पर प्रदीप गुर्जर की गिरफ्तारी की रील देखने के बाद नकली नोटों के कारोबार में उतरने का विचार बनाया था। इसके बाद इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क स्थापित कर आरोपियों ने 10 हजार रुपये के बदले 20 हजार रुपये की नकली करेंसी हासिल की थी और उन्हें बाजार में असली नोटों की तरह चलाने की तैयारी कर रहे थे।

फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में नकली नोटों के नेटवर्क और स्रोत को लेकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply