
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही**
ट्रेप दिनाक -07.05.2026
नाम आवेदक – श्री अजय मिश्रा पिता स्वर्गीय श्री रामकृष्ण मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डाढाकला पोस्ट चंद्रपुर थाना जनेह तहसील त्यौंथर जिला रीवा (म. प्र.)
आरोपी– अनिल त्रिपाठी पद–बाबू कार्यालय तहसीलदार तहसील त्यौंथर वृत्त चाक जिला रीवा (म.प्र.)
ट्रेप रिश्वत राशि -9500 /- रु
घटना स्थल* – कार्यालय तहसीलदार तहसील त्यौंथर वृत्त चाक का कार्यालय कक्ष
कार्य का विवरण*- शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 04.05.2026 को लोकायुक्त कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक को संबोधित कर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू श्री अनिल कुमार द्वारा प्रकरण के निराकरण करवाने एवं प्रकरण मेरे पक्ष में करवाने के एवज में एवं बेदखली कि कार्यवाही का डर दिखा कर 80 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया |
आज दिनांक 07.05.2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी– अनिल त्रिपाठी पद–बाबू कार्यालय तहसीलदार तहसील त्यौंथर वृत्त चाक जिला रीवा (म.प्र.) को 9500/- रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7 (क)भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रेपकर्ता अधिकारी*
श्री प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा
ट्रैप दल के सदस्य*
एस.राम. मरावी निरीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा
स्वतंत्र शासकीय गवाह द्वारा 12 सदस्यीय टीम के साथ कार्यवाही की जा रही है ।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही को जा रही है
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल TN News 24 ✍️
Updated Video





Subscribe to my channel



