गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गुजरात प्रदेश सुरत शहर में निकली ऐतिहासिक रैली सूरत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर जिला कलेक्टर को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सूरत में ऐतिहासिक रैली निकल कर सौंपा ज्ञापन

साधु-संतों और बुलडोजर के साथ निकली अनोखी रैली, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सूरत। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सूरत में एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत और गौभक्त शामिल हुए। भगवा वस्त्रधारी संतों की उपस्थिति ने रैली को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

करीब 8 से 10 बुलडोजरों और वाहनों के काफिले के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर यह रैली निकाली गई। जैसे ही गौभक्त और साधु-संत बुलडोजरों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, पूरे क्षेत्र में गौरक्षा के नारों से वातावरण गूंज उठा।

संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना अब केवल मांग नहीं, बल्कि गौभक्तों का संकल्प बन चुका है। इसी भावना के साथ यह विशाल रैली आयोजित की गई।

5 लाख हस्ताक्षरों का जनसमर्थन

आंदोलन से जुड़े व्यापारियों और गौभक्तों का दावा है कि अब तक लगभग 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं। इन हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन आज विधिवत रूप से जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि यह हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन केंद्र सरकार तक गौभक्तों की आवाज पहुंचाने का कार्य करेगा।

सूरत से देशव्यापी संदेश

सूरत के व्यापारियों द्वारा शुरू किया गया यह “गौ सम्मान अभियान” अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि गौमाता का सम्मान किसी राजनीतिक मुद्दे से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आस्था और संस्कृति का विषय है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए गौवंश को कानूनी रूप से सर्वोच्च संरक्षण देना चाहिए और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना चाहिए।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और ड्रम में डीजल लेने पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (E S I C ) के 220 बेड वाले हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वर्चुयल उद्घाटन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ESIC के 220 बेड वाले अस्पताल का वर्चुअल…

    Leave a Reply