राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

अर्जुन रौतेला आगरा। स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड आगरा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य और विशाल शोभा यात्रा विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमसाबाद रोड पर टीवी टावर के सामने जीएल फार्म हाउस तक निकाली गई।


शोभा यात्रा में शामिल ऊँट-घोड़ों, बैंड-बाजों, गीत-संगीत, ध्वज पताकाओं और तोपों सँग ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशप्रद झाँकियों तथा महाराणा प्रताप की आकर्षक डोले ने जन जन को शौर्य, साहस, स्वाभिमान, सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सद्भाव का अनुपम संदेश दिया।


इस दौरान पूरे क्षेत्र में महाराणा प्रताप के गगनभेदी जयकारे रह रह कर गूँजते रहे। राह में क्षेत्रवासियों, क्षत्रिय बंधुओं और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत सत्कार किया। शोभायात्रा में आगरा और आगरा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग भारी संख्या में शामिल रहे।


मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह (पीली कोठी), कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, प्रशांत पौनिया, महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति राजपुर चुंगी के अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार और संरक्षक पप्पू राघव ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर, माल्यार्पण करके, आरती उतार कर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार और संरक्षक पप्पू राघव ने शोभायात्रा का निर्देशन किया। शोभा यात्रा के समापन पर सभी लोगों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।


इस दौरान धनवीर सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, ब्रजमोहन तोमर, ललित रघुवंशी, हरिशंकर जसावत, डॉ. राकेश, अशोक भदौरिया, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, जीपी ठाकुर, गजेंद्र परमार, थान सिंह, देवेंद्र धाकरे, चंद्रभान तोमर, दिगंबर सिंह धाकरे, प्रदीप सिकरवार, कुँवर राजवीर सिंह, लाल सिंह राघव, विक्रम सिंह और गजेंद्र परिहार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply