प्रेस नोट
गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी लंबे समय तक रोकना संभव नहीं : पेट्रोलियम मंत्री
नई दिल्ली, 13 मई। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों को स्थिर नहीं रख सकेगी।
उन्होंने बताया कि वैश्विक संकट और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सरकार ने पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा है, जिसके तहत देश के पास लगभग 40 दिनों का कच्चे तेल का भंडार और 25 दिनों का एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है।
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन आम जनता पर बोझ कम रखने के उद्देश्य से घरेलू बाजार में कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं किया गया। इसके कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियां प्रतिदिन लगभग 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेल रही हैं, जिसे लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है।
सरकार ने फिलहाल ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी से इनकार किया है, लेकिन भविष्य में कीमतों में संशोधन की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




