गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन विस्तार में युवक की निर्मम हत्या को लेकर विस्तार में दहशत

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन विस्तार में युवक की निर्मम हत्या से दहशत, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

सूरत के लिंबायत क्षेत्र में रविवार रात हुई युवक की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मातानगर सोसायटी क्षेत्र स्थित पानी की टंकी के पास कुछ युवकों ने आरिफखान नामक युवक पर चाकू से 20 से अधिक वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन अपराधियों के डर के कारण कोई भी घायल युवक को बचाने आगे नहीं आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक लहूलुहान हालत में तड़पता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अपराधियों के बढ़ते आतंक को उजागर कर दिया है।

 

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे एक स्थानीय बिल्डर का हाथ है, हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कलीमुद्दीन शेख, शाहरुख सिद्दीकी तथा मुश्ताक उर्फ दिवाशा उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है।

घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। आत्मरक्षा में पुलिस को आरोपी के पैर में गोली चलानी पड़ी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लिंबायत क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की…

    असमाजिक तत्त्वों में कानून का भय होना जरूरी है वर्ना लोग सुरक्षित कैसे रहेगे+++++

    टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, कानून का भय और जनता का विश्वास ही सुरक्षित समाज की असली…

    Leave a Reply