गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मान दरवाजा टेनामेंट के निवासियों कि समस्या को लेकर सुरत महानगर पालिका के पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई साइकल वाला ने निकाला मोर्चा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत में रि डेवलपमेंट में गए मान दरवाजा टेनामेंट के निवासियों ने कॉन्ट्रैक्टर द्वारा तय समय पर किराया नहीं देने की शिकायत की

सूरत, 15 मई — मान दरवाजा टेनामेंट के निवासियों को कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नियमित रूप से किराया नहीं दिए जाने की शिकायत सामने आई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर आज निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नगर सेवक श्री असलम सायकल वाला की अगुवाई में निवासियों ने बिल्डर कार्यालय पहुंचकर जोरदार हंगामा किया।

मान दरवाजा टेनामेंट के निवासियों ने आरोप लगाया कि कॉन्ट्रैक्टर और बिल्डर के अधिकारियों के बीच उचित समन्वय का अभाव है, जिसके कारण फ्लैट धारकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई 2025 से स्थानीय लोगों के लिए मासिक किराया तय किया गया था, लेकिन अब तक 1312 फ्लैट धारकों में से केवल लगभग 30 प्रतिशत लोगों को ही किराए के “पात्रता पत्र” दिए गए हैं। 70 प्रतिशत से अधिक फ्लैट धारकों को अब तक पात्रता पत्र नहीं मिलने से वे किराए से वंचित हैं।

निवासियों का कहना है कि महंगे किराए के मकानों में रहने के बावजूद समय पर किराया नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी समस्याओं और अन्याय की जानकारी अधिकारियों को देते हुए रोष व्यक्त किया। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान असलम साईकल वाला ने निवासियों की शिकायतें सुनने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    लाखों रुपए का फर्जी इंश्योरेंस क्लेम पास करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट द्वारा तीन-तीन साल की सजा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट आग लगने का फर्जी केस बनाकर बीमा कंपनी से लाखों रुपये का क्लेम लेने वाले तीन आरोपियों को 3 वर्ष की सजा अहमदाबाद।…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन विस्तार में युवक की निर्मम हत्या को लेकर विस्तार में दहशत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन विस्तार में युवक की निर्मम हत्या से दहशत, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल सूरत के…

    Leave a Reply