गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर निगम के लिंबायत जोन के कई इलाकों में चार जून को पीने के पानी की समस्या*******/

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिम्बायत ज़ोन में चार जून को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी

सूरत महानगरपालिका के लिम्बायत ज़ोन अंतर्गत गोडादरा जल वितरण केंद्र पर डीजीवीसीएल द्वारा विद्युत रखरखाव कार्य किए जाने के कारण 4 जून, 2026 को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस कार्य के चलते लगभग 3 लाख से अधिक नागरिकों पर असर पड़ने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजीवीसीएल द्वारा 22 केवी विद्युत लाइन पर रिंग मेन यूनिट स्थापित करने एवं उसे चालू करने का कार्य सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहने से जल वितरण व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

महानगर पालिका के हाइड्रोलिक विभाग ने नागरिकों से आवश्यक मात्रा में पानी का पूर्व संग्रह कर उसका सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जलापूर्ति बाधित रहने के कारण दैनिक घरेलू एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ सकता है।

सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रभावित क्षेत्र:

आशापुरी नगर, खेड़ियार नगर, महाराणा प्रताप सोसायटी, प्रियंका-3 एवं 4, नीलकंठ नगर, देवी दर्शन, गणेश नगर, प्रियंका मेगासिटी, दीपज्योति नगर-1 एवं 2, शिवपार्क, पटेल नगर, शिवविहार, सुदा आवास, गोडादरा गांव, मानसरोवर ए-बी-सी-डी, वृंदावन, इन्द्रलोक, स्वामीनारायण नगर, कृपाशंकर पार्क, श्यामधाम, रघुवीर रो-हाउस, लक्ष्मीनारायण नगर सहित आसपास की सभी सोसायटियां।

सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रभावित क्षेत्र:

गुरुकृपा नगर, देवी दर्शन, हरिधाम, वृंदावन, नंदनवन, प्रियंका सिटी लाइट, जे.बी. नगर, लक्ष्मी पार्क, स्काई व्यू हाइट्स, स्काईलोन हाइट्स, संस्कार-8 एवं आसपास के क्षेत्र।

महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए जल का संयमित उपयोग करने तथा असुविधा से बचने के लिए अग्रिम तैयारी करने की अपील की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और ड्रम में डीजल लेने पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (E S I C ) के 220 बेड वाले हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वर्चुयल उद्घाटन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ESIC के 220 बेड वाले अस्पताल का वर्चुअल…

    Leave a Reply