गुजरात प्रदेश के नव नियुक्त डी जी पी श्री जी यस मलिक जी+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

“सभी नागरिकों को समान न्याय मिलेगा” – गुजरात के नवनियुक्त डीजीपी जी.एस. मलिक

गांधीनगर, दिनांक : 08 जून 2026

गुजरात राज्य के 33वें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद श्री जी.एस. मलिक ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसामान्य को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

नवनियुक्त डीजीपी श्री मलिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी नजर में सभी नागरिक समान हैं। चाहे कोई किसान का बेटा हो या किसी भी धर्म अथवा समुदाय से जुड़ा व्यक्ति, सभी को पुलिस विभाग द्वारा समान सम्मान और न्याय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

श्री मलिक ने बताया कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, ट्रैफिक समस्याओं के समाधान तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाकर पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

श्री मलिक ने यह भी आश्वासन दिया कि न्याय प्राप्त करने के लिए किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से उच्च कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महेशपुर में 9 फीट लंबा ‘इंडियन रैट स्नेक’ सुरक्षित रेस्क्यू, 12 बीघा वाले रविंदर यादव के घर मचा था हड़कंप

    केंचुल छोड़ रहे 9 फीट लंबे ‘इंडियन रैट स्नेक’ को वन्यजीव संरक्षक अशरफुल शेख ने सूझबूझ से निकाला बाहर, परिवार ने ली राहत की सांस। महेशपुर (पाकुड़): पाकुड़ जिले के…

    “जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन”, भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    पाकुड़ में भाजपा नेताओं ने किया ‘धरती आबा’ को नमन, कहा- “अबुआ दिशोम-अबुआ राज” का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक। पाकुड़: देश की आजादी और आदिवासी समाज के अधिकारों के…

    Leave a Reply