गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल अस्पताल के कर्मचारी के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूरत, 09 जून 2026

समस्त हिन्दू समाज, सूरत द्वारा न्यू सिविल अस्पताल, सूरत में कार्यरत वर्ग-3 कर्मचारी श्री इक़बाल ए. कड़ीवाला के विरुद्ध लगाए गए विभिन्न आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए जिला कलेक्टर, सूरत तथा गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों, विशेष रूप से नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, भेदभाव एवं कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी शिकायतें लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। संगठन का कहना है कि इन आरोपों की सत्यता सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

समस्त हिन्दू समाज ने मांग की है कि महिला कर्मचारियों की शिकायतों, लंबे समय से एक ही संस्थान में पदस्थापना, स्थानांतरण आदेशों के बावजूद पुनः सूरत में नियुक्ति, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की कार्यप्रणाली, सरकारी ड्रेस कोड के पालन तथा ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TNAI) के नाम पर कथित वित्तीय लेन-देन जैसे मुद्दों की गहन जांच कराई जाए।

संगठन ने मांग की है कि मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए तथा जांच पूर्ण होने तक संबंधित कर्मचारी को प्रशासनिक हित में कार्यमुक्त रखा जाए। साथ ही जांच में यदि कोई अनियमितता या दोष सिद्ध होता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

समस्त हिन्दू समाज, सूरत ने कहा है कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में निष्पक्ष जांच एवं पारदर्शी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कवि कुमार ललित ने अपनी गीत- कविताओं और अपने वक्तव्य से बिखरते पारिवारिक रिश्तों को सहेजने का दिया संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। ब्रह्मा कुमारीज, माउंट आबू स्थित रेडियो मधुबन के ऑनलाइन चर्चित कार्यक्रम ‘बातें मुलाकातें’ की 2010 वीं कड़ी में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन जी आई डी सी के जाबांज एवम् निडर पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीप सिंह +++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंची सचिन GIDC पुलिस, पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीपसिंह गोहिल ने दिया भरोसा – “किसी भी समय…

    Leave a Reply