गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश जूनागढ़ जिले के विसावदर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु बायपास मार्ग की मांग तेज
गुजरात प्रदेश जूनागढ़ जिले के विसावदर शहर धार्मिक, पर्यटन एवं व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। शहर के आसपास स्थित सताधार, सरसई गिर, श्री कनकेश्वरी माताजी मंदिर, रुक्मणिधाम रामपरा, नागबाई मंदिर तथा संत रोहिदास मंदिर सहित अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा सोमनाथ महादेव जाने वाले यात्रियों का भी यह प्रमुख मार्ग है।
वर्तमान में विसावदर शहर की संकरी सड़कों के कारण ट्रैफिक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। बगसरा, धारी (अमरेली), जूनागढ़, मेसाणा तथा जेतपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अक्सर यातायात बाधित होता है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
त्योहारों एवं धार्मिक अवसरों जैसे दिवाली, जन्माष्टमी, नवरात्रि तथा श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होने से ट्रैफिक की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। इसके कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा यात्रियों को लंबे समय तक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
वीसावदर के विधायक श्री गोपाल भाई इटालिया ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ‘विसावदर–सताधार रोड बायपास’ के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि बायपास मार्ग बनने से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रियों का समय बचेगा तथा स्थानीय नागरिकों को भी राहत मिलेगी।
उन्होंने राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों से जनहित को ध्यान में रखते हुए बायपास परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देकर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel




