गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के गुमशुदा अधिक्रमण से नसीर नगर के प्रभावित परिवारों के लिए वीड भंजन महादेव मंदिर उधना गांव बना सहारा
सूरत, 13 जून 2026
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वेड रोड कतारगाव के नसीर नगर क्षेत्र में हाल ही में हुई कार्रवाई के बाद प्रभावित और बेघर हुए सैकड़ों परिवारों की सहायता के लिए वीड भंजन महादेव मंदिर उधना आगे आया है। प्रभावित परिवारों को भोजन जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मंदिर के महंत श्री जयेशभाई भट्ट के नेतृत्व में मानवीय सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलानी बृज के निकट स्थित नसीर नगर क्षेत्र में वर्षों से रह रहे अनेक परिवारों के आशियाने टूट जाने के बाद वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे कठिन समय में वीड भंजन महादेव मंदिर उधना के द्वारा लगभग 800 प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। महंत श्री जयेशभाई भट्ट ने स्वयं इस सेवा कार्य की निगरानी करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस के अल्पसंख्यक कॉर्पोरेटर अरशदभाई जरीवाला, तृषि राजपूत, इकबाल कुरैशी, मुकेशभाई राणा, फारूक जुम्मा, इमरान पांडे, वसीम भाई शेख, सरफराज घासवाला, अरविंदभाई यादव तथा बेबी सिंह राजपूत सहित अन्य
कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
महंत श्री जयेशभाई भट्ट ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और जब तक प्रभावित परिवारों को उचित राहत एवं पुनर्वास नहीं मिल जाता, तब तक मंदिर परिवार उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए मंदिर प्रशासन और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है तथा समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूती मिली है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel



