गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार में 11 साल के स्कूली बच्चे पर चाकू से हमला

गुजरात प्रदेश सूरत के उधना क्षेत्र की स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला, 11 वर्षीय बालक गंभीर घायल

सूरत के उधना क्षेत्र स्थित नगर प्राथमिक मराठी माध्यम स्कूल नंबर-201 में एक गंभीर घटना सामने आई है। स्कूल परिसर में एक अज्ञात किशोर द्वारा 11 वर्षीय छात्र शिवम भालेराव पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की सूचना मिली है। हमले में घायल छात्र को तत्काल नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों तथा हमलावर की पहचान को लेकर जांच जारी है।

घायल छात्र की माता संगीता भालेराव ने बताया कि दो छात्रों के बीच पहले हुई मारपीट की रंजिश के चलते उनके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय स्कूल में शिक्षक मौजूद थे, इसके बावजूद समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

संगीता भालेराव ने कहा कि स्कूल परिसर में किसी छात्र या किशोर द्वारा चाकू जैसा घातक हथियार लाना अत्यंत चिंताजनक और खतरनाक है। उन्होंने इस घटना को स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला बताया तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में नई नवेली सड़क के धस जाने पर महानगर पालिका पर उठे सवाल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में सड़क धंसने की घटना ने उठाए निर्माण गुणवत्ता और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सारोली पुलिस को बड़ी सफलता*******

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट कर्नाटक के 4 मंदिरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी सारोली पुलिस के हत्थे चढ़े, ₹8.50 लाख का मुद्दा माल बरामद गुजरात प्रदेश…

    Leave a Reply