गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
सूरत जिला कांग्रेस समिति के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) की जिला संगठन समिति ने मध्यप्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निर्वाचन आयोग द्वारा निरस्त किए जाने के मामले में गहरी चिंता व्यक्त की है।
संगठन की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई से देश के नागरिकों के मन में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर प्रश्न उत्पन्न हुए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन स्वच्छ, सादगीपूर्ण एवं गांधीवादी विचारधारा की जनप्रतिनिधि रही हैं तथा उनके विरुद्ध किसी प्रकार की आपराधिक शिकायत अथवा न्यायालय द्वारा संज्ञान लिए जाने की जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति में उनके नामांकन को निरस्त किया जाना प्राकृतिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं माना जा सकता।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निष्पक्षता, समान अवसर और संवैधानिक संस्थाओं पर जनता के विश्वास पर आधारित व्यवस्था है। यदि विपक्षी नेताओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार की आशंका उत्पन्न होती है, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कमजोर हो सकता है।
संगठन ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी समीक्षा कराई जाए तथा आवश्यक संवैधानिक कदम उठाए जाएं, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता का विश्वास बना रहे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel


