भीषण गर्मी में बिजली गुल पूरी रात परेशान रहे बुजुर्ग और बच्चे कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भीषण गर्मी में बिजली गुल, पूरी रात परेशान रहे बुजुर्ग और बच्चे

कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

किरावली (आगरा)। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत किरावली के रेलवे कॉलोनी स्थित वार्ड संख्या-6 में बीती रात पूरी तरह विद्युत आपूर्ति ठप रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं आने के कारण बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं उमस व गर्मी से बेहाल रहे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या नई नहीं है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।

नागरिकों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वार्ड संख्या-6 की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का तत्काल निरीक्षण कर तकनीकी खामियों को दूर कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग जनआंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    विदेशी पर्यटकों को मिलेगी वेलकम किट, पर्यटन विकास के लिए प्रस्ताव मंजूर

    ब्रेकिंग,,, ताजमहल आने वाले विदेशी पर्यटकों को मिलेगी वेलकम किट, पर्यटन विकास के लिए 24 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर आगरा पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, विदेशी पर्यटकों के स्वागत की…

    संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत, बूथ सशक्तिकरण से बनेगा विजयी मार्ग: अमर कुमार बाउरी

    पाकुड़ में भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक; प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का लिया संकल्प पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पाकुड़ जिला…

    Leave a Reply