आगरा में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जनः कलेक्ट्रेट मार्ग पर नई व्यवस्था

आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के तहत बैरिकेडिंग कार्य के कारण कलेक्ट्रेट तिराहा से स्टेट बैंक चौराहा (रावली मंदिर) तक यातायात प्रभावित हो गया है। स्कूल खुलने के बाद इस मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ने पर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात इकाई ने बुधवार रात 11 बजे नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसके तहत एमजी रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यातायात पुलिस ने चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट का रूट बदला

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन अब सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
सूरसदन से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहनों को बजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड के रास्ते जाने की सलाह दी गई है।

हरीपर्वत से भी सीधे नहीं जा सकेंगे वाहन

हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन घटिया आजमखां रोड, पानी की टंकी तिराहा, सेंट पैट्रिक्स चौराहा, सेंट पीटर्स स्कूल के सामने, बजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड होकर गुजरेंगे।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है। ढाकरान तिराहा से निकलने वाले वाहन सदर भट्टी, मंटोला, मदीना होटल, आरओबी बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, औलिया रोड, फोर्ट रोड, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका का विकाश कार्य+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में मानसून ने खोली विकास कार्यों की पोल, 15 दिनों में सड़क धंसने की 4 बड़ी घटनाएं सूरत, 2…

विधायक श्री चैतर भाई वसावा ने राष्ट्रपति जी से+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रपति से चैतर वसावा सहित अन्य दोषियों की दया याचिका पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग सूरत,2 जुलाई: मांगरोल तहसील के मोटी नरौली…

Leave a Reply