तीन सगी बहनों द्वारा परेशान किए जाने पर सुरत पुलिस कमिश्नर को आवेदन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

तीन महिलाओं के कथित उत्पीड़न से परेशान व्यंथल समाज ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

सूरत, 2 जुलाई:

सूरत शहर के वरियावी बाजार स्थित महरीवाड़ क्षेत्र में रहने वाली तीन सगी बहनों द्वारा कथित रूप से किए जा रहे उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों के विरोध में समस्त सूरत शहर व्यंथल मंडल समाज ने सूरत शहर के पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि दक्षा, सोना और पुष्पा हरजीभाई राठौड़ नामक तीनों महिलाओं के खिलाफ पूर्व में देशी शराब की बिक्री, पासा (PASA) के तहत कार्रवाई तथा सूरत के विभिन्न पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद वे क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शराब और जुए के कारोबार का संचालन कर रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीनों महिलाएं आए दिन लोगों से विवाद करती हैं, बिना किसी कारण गाली-गलौज करती हैं, समाज के लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती हैं तथा क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना रही हैं। इससे व्यंथल समाज के लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच रहा है।

समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष और पुलिस जांच के निष्कर्ष अभी सामने आना शेष हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply