सुरत पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह जी गलहोत का तबादला अहमदाबाद के+++—+

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत का तबादला, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर नियुक्त

 

गांधीनगर, 2 जुलाई:

गुजरात सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम सिंह गहलोत (बैच-1997) का तबादला करते हुए उन्हें सूरत शहर के पुलिस कमिश्नर पद से अहमदाबाद शहर के पुलिस कमिश्नर पद पर नियुक्त किया है।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर का पद, जो पहले पुलिस महानिदेशक (DGP) ग्रेड का था, उसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) ग्रेड में परिवर्तित (डाउनग्रेड) कर रिक्त कैडर पद पर अनुपम सिंह गहलोत की नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्ति गुजरात के राज्यपाल के आदेश एवं उनके नाम से जारी की गई है। अधिसूचना पर गृह विभाग के प्रधान सचिव संजीव कुमार के हस्ताक्षर हैं।

अनुपम सिंह गहलोत ने सूरत पुलिस कमिश्नर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और विभिन्न सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनके अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालने के बाद राज्य के सबसे बड़े महानगर की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

गृह विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिदेशक, सभी पुलिस आयुक्तों तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    डॉक्टर पर हुआ जान लेवा हमला ++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला! तीन अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी शहर…

    Leave a Reply