आगरा: तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने सड़क पर खाली बर्तन रखकर किया चक्का जाम

आगरा: तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने सड़क पर खाली बर्तन रखकर किया चक्का जाम

आगरा। जनपद आगरा के थाना खंडौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसमोहन (जलेसर रोड) में लगातार तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और पानी के खाली बर्तन सड़क पर रखकर बिजली विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके कारण बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 

चक्का जाम के दौरान कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों के अनुसार, प्रदर्शन शुरू होने के काफी देर बाद तक कोई भी प्रशासनिक या विद्युत विभाग का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

 

मामले में TN न्यूज़ 24 की ओर से संबंधित एसडीओ, खंडौली से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद एसडीएम एत्मादपुर को घटना की जानकारी दी गई।

 

एसडीएम एत्मादपुर ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

    सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद) श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में…

    Leave a Reply