गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ से प्रभावित व्यापारी और नगर जनों को आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल्पेश बारोट

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

बारिश से प्रभावित व्यापारियों और आम नागरिकों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग

आप कार्यकर्ता कल्पेश बारोट ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, विशेष सर्वे कर मुआवजा देने की अपील

सूरत, 9 जुलाई। लगातार हो रही भारी बारिश से सूरत शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी के वार्ड-1 के कार्यकर्ता कल्पेश बारोट ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हर वर्ष प्री-मानसून कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद बारिश के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस बार भी भारी बारिश के कारण अनेक बाजारों, दुकानों और आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ और व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

कल्पेश बारोट ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों और सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण स्थिति और गंभीर हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद राहत कार्यों में तेजी लाने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकताओं में व्यस्त रहे।

उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने के लिए विशेष टीम गठित की जाए, व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों के नुकसान का आकलन कर उन्हें शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नगर निगम की जवाबदेही भी तय की जाए।

कल्पेश बारोट ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक नागरिक और व्यापारी को सरकार की ओर से समयबद्ध राहत मिलनी चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन और व्यापारिक गतिविधियों को पुनः शुरू कर सकें।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply