गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत में मुस्लिम समाज ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का किया भव्य स्वागत, कौमी एकता का दिया संदेश
सूरत, 19 जुलाई। सूरत शहर में परंपरागत श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का मुस्लिम समाज ने गर्मजोशी से स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। रथयात्रा जब सलाबतपुरा स्थित रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट क्षेत्र में पहुंची, तब बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने रथयात्रा में शामिल संतों एवं श्रद्धालुओं का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम समाज के अग्रणी श्री असद भाई कल्याणी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथों में “कौमी एकता” लिखे बैनर लेकर “कौमी एकता जिंदाबाद” और “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजता रहा।
स्वागत कार्यक्रम में शांति समिति के सदस्य श्री असद कल्याणी के साथ मुबारक बागबान , साहिद मामा, रईश रेतीवाला, रऊफ सैयद, मुकेश महेता, प्रवीन आंगणवाला, संदीप अग्रवाल, किशोरभाई तमकुवाला, रोशनभाई पठाण, इरफान बागवान, अकबरभाई सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। मुस्लिम समाज द्वारा किया गया यह स्वागत समाज में प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब का सशक्त संदेश देता है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




