1 अक्टूबर से बंद हो सकते हैं 80 से ज्यादा टोल प्लाजा++++++–

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

1 अक्टूबर से बंद हो सकते हैं 80 से अधिक टोल प्लाजा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार की एक आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर देशभर में 80 से अधिक ऐसे टोल प्लाजा बंद किए जाने की तैयारी है, जहां सड़क निर्माण की लागत पहले ही वसूल की जा चुकी है या फिर वे निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे टोल प्लाजा की पहचान कर ली है, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए लंबे समय से वाहन चालकों से टोल वसूल रहे हैं। इनमें ऐसे टोल प्लाजा भी शामिल हैं, जिनके बीच निर्धारित 60 किलोमीटर की न्यूनतम दूरी का पालन नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि सरकार 1 अक्टूबर से ऐसे टोल प्लाजा को चरणबद्ध तरीके से स्थायी रूप से बंद करने की योजना पर काम कर रही है। भविष्य में नए टोल प्लाजा केवल नई सड़क परियोजनाओं, एक्सप्रेसवे, अंडरपास अथवा फोर-लेन परियोजनाओं पर ही स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही निर्माण लागत की पूरी वसूली होने के बाद संबंधित टोल प्लाजा को बंद करने की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।

यदि यह निर्णय लागू होता है तो वाहन चालकों को अनावश्यक टोल शुल्क से राहत मिलेगी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा अधिक सुगम एवं किफायती बन सकेगी।

सरकार की ओर से अंतिम आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही निर्णय प्रभावी माना जाएगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply