बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत जिले के

सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

सूरत, 19 जुलाई। सूरत जिले की ओलपाड तहसील के सायण गांव में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत सर्वे में कथित अनियमितताओं और पक्षपात को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि वास्तविक प्रभावित परिवारों को सरकारी राहत और सहायता से वंचित रखा गया, जबकि प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता देकर राहत का लाभ पहुंचाया गया।

इस मामले को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री एवं किसान नेता दर्शनकुमार ए. नायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित नागरिकों ने ओलपाड सेवा सदन पहुंचकर नायब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर और जिला विकास अधिकारी (DDO) से पूरे राहत सर्वे और सहायता वितरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।

पीड़ितों का कहना है कि सायण गांव के कई इलाकों में बाढ़ के कारण घरों में पानी भर गया था, जिससे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वास्तविक पीड़ित परिवारों के नाम राहत सूची में शामिल नहीं किए गए। आरोप है कि गांव के लगभग 400 से 500 परिवार अब भी किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता से वंचित हैं।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों का दोबारा निष्पक्ष सर्वे कराया जाए, वास्तविक पीड़ितों और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा राहत वितरण में गड़बड़ी और पक्षपात करने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही राहत लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक कर विशेष ऑडिट कराने की भी मांग की गई है।

बाढ़ प्रभावितों ने यह भी आरोप लगाया कि सायण के अलावा ओलपाड तहसील के किम, कुदसड और देलाड जैसे अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी पर्याप्त राहत नहीं पहुंचाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित नागरिक, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply