गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
बिहार से सूरत कमाने आया युवक अपने गांव से देसी कट्टा लेकर आया: पांडेसरा में देसी तमंचा और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने ₹15,300 का मुद्देमाल जब्त किया
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा थाना क्षेत्र के वडोदगाम स्थित राधा मोहन सोसायटी, विभाग-3 में रहने वाला तथा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के कंदरा गांव का 20 वर्षीय युवक रंजीत उर्फ छोटू शिवनाथ सरजू शाह अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है। रोजगार की तलाश में बिहार से सूरत आए इस युवक ने अपने गांव से ही एक देसी कट्टा (तमंचा) और जिंदा कारतूस लाकर अपने पास रखे थे।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए अथवा किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के इरादे से यह हथियार अपने पास रखा था।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पाडेसरा पुलिस की कार्रवाई
सूरत शहर में शरीर संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त श्री जामिर बाबांग द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पांडेसरा पुलिस के जवाज़ एवम् निडर पुलिस इंस्पेक्टर श्री जाडेजा की टीम और सर्विलांस व स्टाफ पेट्रोलिंग में थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्राइम चौक से बूढ़िया रोड की ओर एक युवक देसी तमंचा लेकर घूम रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रंजीत उर्फ छोटू को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से ₹10,000 कीमत का एक देसी कट्टा (तमंचा), ₹300 कीमत के 3 जिंदा कारतूस तथा ₹5,000 कीमत का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने कुल ₹15,300 का मुद्देमाल जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 29 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 135(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिहार से लाया था हथियार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह देसी तमंचा और कारतूस अपने मूल गांव बिहार से लेकर आया था। अब पांडेसरा पुलिस यह जांच कर रही है कि बिहार में उसे यह हथियार किस व्यक्ति या नेटवर्क से मिला था।
साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सूरत में इस हथियार की आपूर्ति करने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel





