गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमन विद्यालय क्रमांक नंबर 16 में करंट लगने से मौत परिवार उचित तपाश करने के लिए प्रशासन से की अपील

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत के सुमन विद्यालय क्रमांक-16 में करंट लगने से छात्र की दर्दनाक मौत, जांच की मांग

सूरत, खटोदरा क्षेत्र स्थित सुमन विद्यालय क्रमांक-16 (उर्दू विद्यालय) में मंगलवार को एक अत्यंत दुखद हादसा सामने आया। विद्यालय में पीटी (शारीरिक शिक्षा) पीरियड के दौरान एक छात्र की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीटी पीरियड समाप्त होने के बाद छात्र विद्यालय की छत पर लगे लाइट के खंभे के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। घटना के तुरंत बाद छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश एवं चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस हादसे की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा यह पता लगाया जाए कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में कहां लापरवाही हुई। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दिवंगत छात्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने तीस साल से फरार हत्या आरोपी को+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   30 वर्षों से फरार डिंकी भुजवाला हत्याकांड के आरोपी को सूरत क्राइम ब्रांच ने ओडिशा से किया गिरफ्तार   सूरत, दिनांक 12…

    Leave a Reply