गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
रोटरी क्लब ऑफ सूरत सी फेस ने नई सिविल अस्पताल को ₹3.30 लाख की अत्याधुनिक हाई-एंड सोनोग्राफी मशीन भेंट की
सूरत, 2९ जुलाई।
सूरत की नई सिविल अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ सूरत सी फेस ने ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगभग ₹3.30 लाख की लागत वाली अत्याधुनिक हाई-एंड सोनोग्राफी मशीन अस्पताल के गायनेकोलॉजी एवं प्रसूति विभाग को भेंट की है।
यह आधुनिक मशीन विशेष रूप से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर और सटीक जांच में सहायक होगी। मशीन में 3D सोनोग्राफी, ट्रांसएब्डॉमिनल, ट्रांसवेजाइनल, डॉपलर तथा इकोकार्डियोग्राफी जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं को बेहतर गुणवत्ता वाली जांच और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
नई सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पायल वडगामा ने बताया कि इस मशीन के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए एक भवन से दूसरे भवन तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और मरीजों को अधिक सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।
गायनेकोलॉजी एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी वर्मा ने कहा कि नई सिविल अस्पताल में पूरे गुजरात में सबसे अधिक प्रसव होते हैं। ऐसे में यह अत्याधुनिक मशीन हाई-रिस्क गर्भावस्था के मामलों की शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में भी सहायता मिलेगी।
रोटरी क्लब ऑफ सूरत सी फेस के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी फाउंडेशन, रोटरी इंटरनेशनल एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग से प्राप्त ग्लोबल ग्रांट के माध्यम से यह मशीन अस्पताल को समर्पित की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा हजारों जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर नई सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, गायनेकोलॉजी एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टर, रोटरी क्लब के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




