गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महीधर पुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

महिधरपुरा पुलिस ने 9.905 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹5.06 लाख से अधिक का मुद्दामाल जब्त

4 अगस्त गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महिधर पुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.905 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (वनस्पति जन्य गांजा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान सहित कुल ₹5,06,600 का मुद्दामाल जब्त किया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी बस स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित टीन शेड के प्लेटफॉर्म पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 9.905 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,55,250 है, बरामद हुआ। इसके अलावा ₹800 नकद, एक मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर सवाई, निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को वांछित घोषित किया है और उसकी तलाश जारी है।

प्राथमिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजे की खेप किसे सप्लाई की जानी थी तथा इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। महिधर पुरा पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दोस्ती के दिन ही दोस्त ने आत्म हत्या करने पर+++++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन मित्र गिरफ्तार, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का मामला उजागर गुजरात प्रदेश सूरत के…

    गुजरात प्रदेश सुरत के पलसाना पुलिस स्टेशन के जाबांज एवम् निडर अधिकारियो ने+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   विदेशी शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी अमरोली से गिरफ्तार, ₹38.64 लाख की शराब खेप प्रकरण में थी तलाश   सूरत। सूरत…

    Leave a Reply